CG CRIME : रक्षक बना भक्षक, चॉकलेट देने के बहाने 4 साल की मा... - CG Sandesh

CG CRIME : रक्षक बना भक्षक, चॉकलेट देने के बहाने 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, कोटवार गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में गांव की रक्षा करने वाला कोटवार ने ही 4 साल की मासूम बच्ची से रेप (girl rape) किया है। कोटवार इतना दबंग है कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए हिम्मत जुटाने में ही पीड़ित पक्ष को 4 दिन लग गए। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी कोटवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उतई थाना क्षेत्र (Utai Police Station Area) का है।

पुलिस के मुताबिक 30 जून की दोपहर 4 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां से गांव का कोटवार लोकेश सोनवानी (50 साल) गुजरा। बच्ची को देखकर उसकी नियत बदल गई। उसने देखा कि आसपास कोई भी नहीं है। इस पर उसने बच्ची को गोद में उठाया और चॉकलेट देने के बहाने खेत की तरफ ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और घऱ के पास बच्ची को छोड़कर भाग गया।

बच्ची को रोता हुआ देख परिजनों ने उससे पूछा। इस पर बच्ची ने जब उन्हें बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत करनी चाही तो कोटवार ने धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया। आखिर बच्ची की तकलीफ परिजन देख नहीं पाए और कोटवार को सजा दिलाने के लिए उतई थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी कोटवार को गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें