महासमुंद जिले में अब तक 171.5 मिलीमीटर औसत वर्षा, बसना तहसील... - CG Sandesh

महासमुंद जिले में अब तक 171.5 मिलीमीटर औसत वर्षा, बसना तहसील में 29.8 व सरायपाली में 22.0 मिली औसत वर्षा दर्ज

महासमुंद 04 जुलाई 2022/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2022 से अब तक 171.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा बसना विकासखंड में 231.2 मिलीमीटर, पिथौरा में 194.0 मिलीमीटर, महासमुंद में 181.5 मिलीमीटर, सरायपाली विकासखंड 137.0 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 113.8 मिलीमीटर बागबाहरा ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 04 जुलाई को 27.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज महासमुंद तहसील में 60.0 मिलीमीटर, बसना तहसील में 29.8 मिलीमीटर, सरायपाली तहसील में 22.0 मिलीमीटर, बागबाहरा और पिथौरा तहसील में 12.6-12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें