CG ब्रेकिंग : तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे भाइयों को रौंदा, दर्... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे भाइयों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर मौत

दुर्ग। जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ पटेल चौक में दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे भाइयों को रौंद दिया हैं। घटना में दोनों सगे भाई की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक गिरफ्तार कर और वाहन को जप्त किया।

पुलिस ने बताया कि कलेक्ट्रेट से रजिस्ट्री कार्यालय की ओर बोरसी निवासी बीरबल साहू और मन्नू लाल साहू एक्टिव में सवार होकर आ रहे थे, इस दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने पटेल चौक के पास एक्टिवा सवार भाइयों को चपेट में लिया। जिसमे दोनो की मौत हो गई। सुचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पीएम के लिए भेज दिया हैं। जिस जगह में घटना हुआ है। वहां ट्राफिक पुलिस की तैनात रहते हैं। मगर लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाने वाले को ट्रैफिक पुलिस नहीं रोक पाई। इसके चलते दो की मौके पर ही मौत हो गई। ज़िले की ट्रैफिक पुलिस अब सिर्फ चालानी कार्यवाही में जुटे हैं, शहर का ट्राफिक व्यवस्था बेहाल हो गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जप्त किया गया है, शव को मोर्चरी में रखा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें