सरायपाली : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 17 नये मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में देखा गया
4 जुलाई को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 17 नये मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में देखा गया। सभी मानसिक रोगी मरीजो में समान्य मानसिक बिमारी से गम्भीर मानसिक बिमारी का लक्षण दिखाई दिया। हर माह के प्रथम सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला चिकित्सालय महासमुंद के टीम ड्रॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी, राम गोपाल खूँटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, टेकलाल नायक एमओयू, देवकुमार डडसेना उपस्थित थे। लगभग 17 मानसिक रोग के मरीजो का नि:शुल्क दवाई के साथ परामर्श दिया गया।
डॉ. एस आर बंजारे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और रोहित कुमार वर्मा डीपीएम के निर्देशन पर शिविर का आयोजन किया गया । ड्रॉ छत्रपाल चंद्राकर निम्हनस प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी, ड्रॉ बी बी कोसारिया बीएमओ, सीतल सिंह बीपीएम और टी आर घृतलहरे बीई एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें