CG : आकाशीय बिजलीकी की चपेट में आने से मामा भांजे की मौत, मौ... - CG Sandesh

CG : आकाशीय बिजलीकी की चपेट में आने से मामा भांजे की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कोरबा। जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से मामा-भांजा की मौत हो गई। दोनों किसी काम से पंचायत आए थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। उससे बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मलदा निवासी दिलीप रोहिदास (21) पुत्र तिजउ राम अपने भांजे विक्की (14) पुत्र राजेश रोहिदास के साथ सोमवार दोपहर किसी काम से बड़ेगांक ग्राम पंचायत आया था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हेा गई। दोनों बारिश से बचने के लिए वहीं एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर जा गिरी। इसकी चपेट में मामा-भांजा भी आ गए।

आज भी भारी बारिश चेतावनी

मौसम विभाग ने सोमवार को अगले 48 घंटों के लिए बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी जारी की थी। 5 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्र पात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें