बसना : खत्री बीज भण्डार के पास पैसा नहीं दे रहा है कहकर तीन लोगो ने की हाथ मुक्का से मारपीट
बसना थाना अंतर्गत खत्री बीज भण्डार के पास पैसा नहीं दे रहा है कहकर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
लखन कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि ग्राम बानीपाली में रहता है, कृषी कार्य करता हूं । 05 जुलाई 2022 को किसानी काम से खत्री बीज भण्डार बसना आया था । शाम करीब 06.30 बजे मक्का बीज खरीद कर बीज भण्डार के सामने था तभी बसना निवासी मनमीत सरदार वहां पर आया और तू मेरा पैसा नहीं दे रहा है कहकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा जिन्हें वह गाली गलौच देने से मना किया तो अपने भाई सोनू सरदार और किशन नाई को वहां पर बुला लिया, किशन उसका कालर पकडा तथा मनमीत एवं सोनू सरदार हांथ मुक्का से मारपीट कियें हैं तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं ।
मारपीट से उसके बांए आंख के निचे तथा सिर के पीछे चोंट लगा है । घटना को वहां उपस्थित नरेन्द्र कश्यप निवासी बरपेलाडीह एवं सम्पत निवासी खवासपाली देखा सुना है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।