महासमुंद : जंगल में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपये ... - CG Sandesh

महासमुंद : जंगल में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपये नगदी बरामद

महासमुंद। जिले के सरायपाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के जंगलबेड़ा में लाखों रुपए का तास (जुआ) खेलते हुए 52 पत्ते, 80 हजार के साथ 7 जुआरी रंगेहाथ पकड़े गए है। सभी जुआरियों के खिलाफ सरायपाली पुलिस ने 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।


हम आपको बता दें कि सरायपाली पुलिस को मुखबीर की सूचना मिली की जंगलों में छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा प्रांत के कुछ जुआरी जंगलों में लाखों रुपए का दांव लगा कर हार जीत खेल रहे है। जिसपर सरायपाली पुलिस ने जंगल में छापा मार कर टीकाराम पटेल, रंजनप्रधान, नवीन यादव, सनु भोई, जालंधर चौधरी, विक्रम प्रधान, चंद्रमणि प्रधान को घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया है। वहीँ दाँव में लगाए गए लाखों रूपये जब्त किये गए है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें