CG : पेड़ पर लटकती मिली युवक युवती की लाश, कारण अज्ञात
कवर्धा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ युवक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों की लाश पेड़ पर लटकती मिली। घटना कबीरधान जिले के ग्राम मरका की है।
मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवक मंगल यादव की गांव में ही रहने वाली लड़की के साथ खेत में लगे पेड़ में एकसाथ लटकाती हुई लाश नजर आई। सूचना पर पहुंचकर पिपरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों ही अलग-अलग जाति के हैं। हांलाकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
अन्य सम्बंधित खबरें