कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने मनाया साइबर जागरूकता दिवस
छत्तीसगढ़
कृषि महाविद्द्यालय, रिसाली धनोरा के
राष्ट्रीय सेवा योजना की यूनिट द्वारा इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं
गृह मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार साइबर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत साइबर
जागरूकता दिवस मनाया गया। इस
कार्यक्रम का आयोजन मुख्यतः छात्र-छात्राओं में आज के दौर में बढ़ते हुए साइबर
क्राइम के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया गया।
साइबर
जागरूकता दिवस का आयोजन कृषि महाविद्दालय के सभागार में किया गया जिसमे साइबर
क्राइम यूनिट भिलाई के टीआई संतोष मिश्रा एवं उनकी टीम एस के चौबे तथा जावेद खान
ने छात्र-छात्राओं को आजकल मोबाइल मेसेजेस, ईमेल एवं व्हाट्सएप्प के माध्यम से घटित होनेवाली विभिन्न प्रकार की
ठगी के प्रकार के बारे में बताया एवं ऐसी घटनाओं से कैसे अपने आप को बचाना है तथा
किसी के साथ अगर ऐसी घटना घटित हो जाये तो शिकायत कहाँ करनी है इस बारे में
विस्तार से जानकारी दी तथा उपस्थित
छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ की शंकाओं का समाधान भी किया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रेमलता, निषी, निशा, भूमिका, जोशलिन, अर्चना, सीमा, काजल, निलेश्वरी, रेणुका, सिंधु, सुमन तथा प्रमोदिनी ने सुन्दर रंगोली बनाया तथा अनन्या शर्मा एवं रितिका पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के डायरेक्टर नलिन लुनिया, प्राचार्य डॉ एस रॉय, कार्यक्रम अधिकारी विवेक पांडेय, एस के सिंह, एम् एस लोधी, प्रवीण यादव, संगीता पंडा एवं माधुरी श्रीवास्तव उपस्थित थे।