तुमगांव : मछली पकड़ते समय पानी में डूबने से मौत - CG Sandesh

तुमगांव : मछली पकड़ते समय पानी में डूबने से मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बोरिद के जासीत जलाशय में बलौदाबाजार जिले के एक व्यक्ति की मछली पकड़ते समय पानी में डूबने से मौत हो गयी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक पतिराम कमार पिता धरमसिंह उम्र 35 साल बलौदाबाजार जिले के ग्राम अवरायी का निवासी था. घटना की सुचना ग्राम कुहरी निवासी जगदीश कमार ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें