महासमुंद : ऋणी किसान जो फसल बीमा में शामिल नहीं होना चाहते व... - CG Sandesh

महासमुंद : ऋणी किसान जो फसल बीमा में शामिल नहीं होना चाहते वे 08 जुलाई तक घोषणा पत्र जमा कर सकते है

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ वर्ष 2022

महासमुंद : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् जिले में खरीफ वर्ष 2022 में धान सिंचित, धान असिंचित एवं मूंग फसलों को अधिसूचित किया गया है। जिसका बीमा 15 जुलाई 2022 तक कराया जा सकता है। इसी प्रकार रबी वर्ष 2022-23 में गेहूं सिंचित फसल को अधिसूचित किया गया है, जिसका बीमा 15 दिसम्बर 2022 तक कराया जा सकता है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष ऋणी किसानों के लिए भी फसल बीमा ऐच्छिक कर दिया गया है। ऋणी किसान जो फसल बीमा में शामिल नहीं होना चाहते उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी घोषणा पत्र (ऑप्ट आउट फार्म) खरीफ फसल के लिए 08 जुलाई 2022 तक संबंधित संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। घोषणा पत्र (ऑप्ट आउट फार्म) नियत तिथि तक जमा नहीं करने पर कृषक द्वारा ली गई ऋण राशि को अनिवार्य रूप से बीमाकृत कर दिया जाएगा।
विगत 1 जुलाई 2022 को फसल बीमा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ कृषि विभाग के उप संचालक अमित कुमार मोहन्ती द्वारा फसल बीमा रथ को कृषि विभाग उप संचालक कार्यालय के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि श्री पुरुषोत्तम पटेल, के.एस. साहू एवं बी.एल. चंद्राकर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के कर्मचारी, प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा फसल बीमा सप्ताह आयोजन के महत्व के बारे में बताया गया तथा किसानों से अपील करते हुए कहा कि नजदीकी बैंक एवं सहकारी समितियों से सम्पर्क कर फसल बीमा जरूर कराए और योजना का लाभ उठाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2022 का सुगमता पूर्वक क्रियान्वयन के लिए फसल बीमा आच्छादन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2022 है। इसके लिए कृषकों की जानकारी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल में इन्द्राज करने के लिए पोर्टल को लाईव किया गया है। इस संबंध में वित्तीय संस्था, सी.एस.सी., बीमा कम्पनी, कृषकों को जानकारी से अवगत कराने के निर्देश उच्च कार्यालय से प्राप्त हुआ है, ताकि समय-सीमा में कृषकों की जानकारी पोर्टल में इन्द्राज की जा सकें।

इस बारे में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के बैंक, समिति, वित्तीय संस्था, लोक सेवा केन्द्र, सामान्य सेवा केन्द्र को खरीफ 2022 योजना अंतर्गत कृषकों के पंजीयन के लिए राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल लाइव होने की जानकारी से अवगत कराते हुए ऋणी एवं अऋणी कृषकों की पंजीयन की कार्रवाई करने को कहा गया है। जिससे की बीमा आच्छादन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2022 तक कृषकों की जानकारी सुगमतापूर्वक बीमा पोर्टल में इन्द्राज किया जा सकें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, शिकायत, समस्या के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड पंडरी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4316023, 4316032, 4316034 एवं टोल फ्री नम्बर 18004190344 पर संपर्क कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें