फंदे पर लटकती मिली दो युवकों की लाश
छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो युवको की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम भनसूला में आधी रात को बीमार पत्नी की मौत के बाद पति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. दूसरे घटना में शिक्षिका के पति ने ग्राम कौड़ीकसा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस दोनों मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भनसूला निवासी महिला देशीरबाई की लंबे समय से चल रही बीमारी के चलते मौत हो गई. पति ने अपनी पत्नी की मौत की खबर गांव वालों को बताया, उसके बाद पूरा गांव उसके घर में जमा हो गया. इस घटना के कुछ समय बाद पति लिल्हार उईके (40 साल) अपने घर के म्यांर में फांसी के फंदे पर लटक गया. दूसरे मामले में ग्राम कौड़ीकसा निवासी भैलचंद ठाकुर का शव सड़ी-गली हालत में फांसी के फंदे पर घर पर ही लटकता मिला है. दोनों मामले में मर्ग कायम कर अंबागढ़ चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है.