महासमुंद : बाइक सवार युवकों को कार ने मारी ठोकर, 1 की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : बाइक सवार युवकों को कार ने मारी ठोकर, 1 की मौत

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 1 युवक की मौत हो गयी. युवक अपने दोस्त के साथ घोडारी से चाय पीकर वापस महासमुन्द आ रहा था, तभी सामने से आ रही कार से भिडंत हो गयी. युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक अयोध्या नगर महासमुन्द का निवासी था.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, मृतक कोमल कांत निर्मलकर पिता मनोज निर्मलकर उम्र 25 वर्ष अपने दोस्त ईश्वर यादव के साथ उसकी मोटर सायकल डिलक्स क्र. CG 06 GH 1140 में 18 जून को घोडारी से चाय पीकर वापस महासमुन्द आ रहे थे. तभी करीब 11:30 बजे एनएच 353 साराडीह मोड के पास सामने से आ रही कार क्रमांक CG 04 HK 4588 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे मृतक कोमल कांत निर्मलकर को गंभीर चोट लगने से ईलाज हेतु जिला अस्पताल महामसुन्द ले गये, जहां से उचित ईलाज हेतु रिफर करने पर सोहम अस्पताल ले जाते समय रास्ते में 19 जून को मौत हो गयी। कि आरोपी कार चालक के विरूद्ध अपराध सदर 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें