महासमुंद : जिले में अब तक 238 मिलीमीटर औसत वर्षा
महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2022 से अब तक 238.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा पिथौरा विकासखंड में 301.7 मिलीमीटर, बसना में 294.2 मिलीमीटर, महासमुंद विकासखंड में 269.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 169.2 मिलीमीटर, और सबसे कम वर्षा 159.1 मिलीमीटर बागबाहरा ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 08 जुलाई को 12.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज महासमुंद तहसील में 16.0 मिलीमीटर, पिथौरा तहसील में 15.0 मिलीमीटर, बसना तहसील में 12.9 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 10.4 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 8.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें