बसना : कॉलर पकड़कर दुकान से बाहर निकाले और जमीन में पटक कर को... - CG Sandesh

बसना : कॉलर पकड़कर दुकान से बाहर निकाले और जमीन में पटक कर कोड़ा और डण्डा से मारपीट, 4 के खिलाफ FIR दर्ज

बसना के बस स्टैण्ड के आगे स्थित मास्को द हेयर आर्ट सेलून दुकान के पास कुछ युवकों द्वारा सेलून दूकान वाले को कोड़ा, डंडा से मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवक किशन सेन ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

किशन सेन ने अपनी शिकायत में बताया है की 9 जुलाई को बस स्टैण्ड के आगे स्थित उसके सेलून दूकान मास्को द हेयर आर्ट के अंदर बैठा था, तभी दोपहर लगभग 1 बजे दिन विरेन्द्र नायक ऊर्फ बीजू साकिन भुलका, लखन पटेल साकिन बानीपाली एवं अन्य दो व्यक्ति अचानक उसके दुकान में घुसकर किशन का कॉलर पकड़कर दुकान से बाहर निकाले और पुरानी विवाद की बात को लेकर किशन को जमीन मे पटककर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर कोड़ा, हाथ थप्पड, डण्डा से मारपीट करने लगे। किशन जब जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो दुकान के पास भिंड बढने लगी, जिसके बाद आरोपी किशन को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गये. मारपीट करने से किशन के  बांये हाथ, बांये कान के पास, दाहिने कान में, पीठ एवं नाक में चोंट लगा है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें