सरायपाली : रथयात्रा मेला के दौरान आम आदमी को चाकू निकालकर डर... - CG Sandesh

सरायपाली : रथयात्रा मेला के दौरान आम आदमी को चाकू निकालकर डरा, धमका रहे 1 युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंबुलकर साहू एवं एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था. इसी क्रम में थाना सरायपाली में 9 जुलाई को सूचना मिला की रथयात्रा मेला में आने जाने वाले लोगों को महलपारा चौक सरायपाली के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में नुकिला धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है जिससे रथ यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है तथा आने जाने वाले आम लोगों में डर और भय का वातावरण निर्मित हो गया है.

सूचना मिलने पर घटनास्थल गए जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते चाकू लहराते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी को पकड़कर नाम पता पूछे जिसने अपना नाम शिखर उर्फ प्रिंस उपाध्याय पिता धर्मेंद्र उपाध्याय उम्र 19 वर्ष साकिन महलपारा थाना सरायपाली का रहना बताया जिसके कब्जे से (1)बिना बटन वाले धारदार चाकू तथा (2)एक बटन वाला स्प्रिंग दार धारदार चाकू बरामद किए, आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत पाया जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया मामला अजमानती होने पर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया जाता है। आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक , सउनि तिलक सिंह ठाकुर, आर. योगेंद्र दुबे,कमल जांगड़े,योगेंद्र बंजारे,मानवेन्द्र ढीढी व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें