एक ही युवक से 2 युवतियां करती थी प्रेम, एक ने कर दी दुसरे यु... - CG Sandesh

एक ही युवक से 2 युवतियां करती थी प्रेम, एक ने कर दी दुसरे युवती की हत्या

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना की पुलिस ने कत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है. ये हत्या प्यार के कारण हुआ है. दरअसल, एक ही युवक को दो युवतियां प्यार करती थी, इसी को प्रेमिका सहन नहीं कर पाई और एक युवती ने दुसरे युवती की हत्या करने की साजिस की और उसकी हत्या कर दी. युवती ने अपने पिता, भाई और जीजा के साथ मिलकर युवती प्रमिला नेताम की हत्या की है.

मामला ग्राम पखनबेडा का है, जहां 8 जुलाई जंगल में अधजली लाश मिली थी. आरोपियों ने प्रेमिला नेताम को मारने के बाद जलाने का प्रयास किया था, लेकिन पूरी तरह से शव नहीं जल पाया. पुलिस ने घटना स्थल से चूड़ियां बरामद की थी, जिसके बाद लड़की की पहचान हुई. मामले में एक युवती समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जमुना यादव, भाई सतु, पिता रामप्रसाद यादव और जीजा सोमारू यादव को गिरफ्तार किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें