महासमुंद : स्कूल बसों का किया निरीक्षण, चालकों का हुआ नेत्र ... - CG Sandesh

महासमुंद : स्कूल बसों का किया निरीक्षण, चालकों का हुआ नेत्र परीक्षण

महासमुंद : परिवहन विभाग द्वारा महासमुद तहसील के 30 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। जिला परिवहन अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही की गयी। पुलिस लाईन परसदा महासमुद में उपस्थित कहा गया।  
   
रविवार को 30 स्कूल बसों में से 14 स्कूल बस निरीक्षण हेतु उपस्थित हुए। जिनमें 02 स्कूल बसों में साइड इण्डिकेटर व ब्रेक लाईट जलना नहीं पाया गया। उन्हें तत्काल चेतावनी देते हुए सुधारने के निर्देश दिये गये हैं। 01 वाहन का मोटर यान कर अवधि 01 सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2022 तक भुगतान होना नहीं पाया गया जिसका मोटर यान कर 2758 रुपए मौके पर जमा कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मौके पर 14 चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया है। ज़िला परिवहन अधिकारी ने बताया कि महासमुंद जिले के चारों तहसीलों में संचालित स्कूल बसों का निरीक्षण हेतु तिथि नियत कर निरंतर निरीक्षण की कार्यवाही किया जाना है। परिवहन आयुक्त से भी जिले में स्कूल बसों के निरीक्षण किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें