बसना : विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाने वाले शिवा मानिकपुरी को सरपंच की शिकायत पर उठा ले गई पुलिस, गाँव की समस्याओं को सोशल मिडिया में किया था वायरल....
बसना के प्रसिद्ध हाइपर रिअलिस्टिक रंगोली आर्टिस्ट शिवा मानिकपुरी को बीती रात बसना पुलिस द्वारा थाना लिए जाने की खबर चर्चा में है.
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाँव के सरपंच पति ने शिवा मानिकपुरी के खिलाफ पुलिस में एक लिखित शिकायत दी. जिसके बाद पुलिस आधी रात शिव मानिकपुरी को उठा ले गई.
बताया जा रहा है कि शिवा अपने ही गाँव में विकास के बुनियादी मुद्दे जैसे सड़क, पानी की समस्याओं को उठाता था, जिससे गाँव के जनप्रतिनिधियों को समस्या होती थी.
इसके बाद भी गाँव की समस्या दूर नहीं होने से लगातार शिवा गाँव के सरपंच का विरोध करता था, जिसे लेकर सरपंच पति और शिवा के बीच पहले भी वाद-विवाद हो चूका है.
बताया जा रहा है कि इसी के चलते शिवा के ख़िलाफ शिकायत की गई है, जिसके बाद बसना पुलिस द्वारा उसे घर से थाना ले जाया गया है. इसके साथ ही पुलिस के द्वारा गाँव के दो अन्य युवकों को भी ले जाया गया है. जिसमे से एक बीजेपी युवा मोर्चा का जिला कार्यकारिणी सदस्य बताया जा रहा है.
आपको बता दें कि शिवा मानिकपुरी एक प्रसिद्ध रंगोली आर्टिस्ट है. जिसने एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मोदी की रंगोली बनाकर विश्व का सबसे बड़ा रंगोली बनाने का अपना नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया था. इसके बाद करीब एक माह पूर्व शिवा एक कॉफी पेंटिंग बनाकर फिर से विश्व कीर्तिमान रचना चाहते हैं.
आपको बता दें कि ग्राम अरेकेल महिला समूह द्वारा अवैध शराब पकड़ने के बाद से चर्चा में आया है. जिसके बाद रथयात्रा में गाँव में कुछ और विवाद हुआ जहाँ गाँव के एक युवक ने सरपंच पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया, जिसके बाद उस युवक को भी पुलिस थाना ले जाया गया है.