बसना : दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
बसना थाना अंतर्गत सांई विहार कालोनी मोड के पास दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रकाश सेन्दरिया ने पुलिस को बताया कि वह 09 जुलाई 2022 को रात्रि करीब 09.30 बजे उसका भांजा गुलाब भारती अपने दोस्त सोनू कोसरिया की मोटर सायकल हीरो एक्सट्रीम क्रमांक CG 06 GG 8437 में सोनू कोसरिया के भांजा नवीन भोई को बैठाकर सिटी ग्राउंड बसना से ग्राम गढपटनी की ओर जा रहा था.
मोटर सायकल को उसका भांजा गुलाब भारती चला रहा था कि गढपटनी रोड वार्ड क्रमांक 11 सांई विहार कालोनी मोड के पास पहुंचा था तभी सामने की ओर से मोटर सायकल बजाज प्लेटीना क्रमांक CG 06 G 1940 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल हीरो एक्सट्रीम क्रमांक CG 06 GG 8437 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे मोटर सायकल चालक गुलाब भारती के सिने में व पसली मे चोंट आई व पिछे बैठे नवीन भोई के चेहरे व बांये हाथ में चोंट आई है और वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है जिसे प्रायवेट वाहन से ईलाज के लिए सीएचसी बसना ले गये थे जहां से रिफर करने पर गुलाब भारती को बेहतर ईलाज के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ले गये थे जहां डाक्टर साहब ने चेक कर गुलाब भारती की मृत्यु हो जाना बताया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो0सा0 बजाज प्लेटीना चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।