बसना : पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद को लगायी आग, झुलसने से 9 माह की बच्ची की भी मौत, पति के खिलाफ मामला दर्ज
महिला के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि महिला अपने पति के प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या जैसे कदम उठाई है। मामला ग्राम बंसुला का है।
पुलिस ने बताया कि खेमराज साव तथा हिना साव का विवाह 24 मार्च 2019 को रीति रिवाज के साथ हुआ था जिनका एक 09 माह की लडकी जान्हवी थी । हिना साव के द्वारा लडकी को जन्म देने के बाद से उसका पति खेमराज साव के द्वारा आये दिन हिना साव को लडकी हुई है कहकर आये दिन ताना मारकर परेशान करता था एवं आये दिन वाद विवाद करता था।
घटना के समय दीपावली का त्यौहार था जिसमें हिना साव अपने बच्ची जान्हवी के लिए कपडा लेने अपने पति खेमराज को बोली परन्तु खेमराज कपडा लेने से मना किया इसी बात पर दोनो मे वाद विवाद हुआ था एवं खेमराज सामान लेने बाहर गया हुआ था घर में हिना साव तथा उसकी लडकी जान्हवी साव दोनो थे हिना साव अपने पति के द्वारा आये दिन लडकी होने की बात को लेकर प्रताडित करने से परेशान होकर अपने उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली एवं उसकी 09 माह की बच्ची जान्हवी उसके संपर्क में आने से जान्हवी भी जल गई ।
दोनो का ईलाज के दौरान रायपुर मे मृत्यु हुआ है । मर्ग जांच पर आरोपी खेमराज साव के विरूध्द अपराध धारा 306 भादवि0 का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया गया.