आकाशीय बिजली गिरने से हुआ हादसा , 7 बकरा – बकरियों की मौत, प... - CG Sandesh

आकाशीय बिजली गिरने से हुआ हादसा , 7 बकरा – बकरियों की मौत, पानी के तेज बहाव में चार लोग बह गए

तेज वर्षा से छत्‍तीसगढ़ के नदी-नालों में उफान की स्थिति बन गई है। बीते तीन दिनों में छत्‍तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में पानी के तेज बहाव में चार लोग बह चुके हैं। इनमें सीआरपीएफ का एक जवान भी शामिल है।अंबिकापुर में गाज गिरने से सात बकरा-बकरियों की मौत हो गई

जानकारी के मुताबिक उदयपुर जमकर बारिश के दौरान विकास खण्ड उदयपुर के ग्राम मोहनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से राम सिंह और तीजन सिंह का 2- 2 तथा रनसाय के 3 कुल सात बकरा बकरियों की जंगल में मौत हो गई है। भारी बारिश से नदी नाले उफान पर राजनांदगांव जिले में सावन माह के पहले ही दिन जिले के तीन जलाशय छलक गए हैं।

मांगरा, रूसे व मड़ियान जलाशय में क्षमता से 70 प्रतिशत से अधिक जलभराव के बाद वहां के गेट खोले जा चुके हैं। इन जलाशयों से वर्तमान में सात हजार क्यूसेक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अब नालों के साथ ही छोटी नदियों का बहाव तेज हो गया है


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें