बसना : चखना दुकान में लोगों को शराब पिलाते एक गिरफ्तार
बसना पुलिस को 10 जुलाई 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम पर्रापाट में बसंत यादव नामक व्यक्ति अपने चखना दुकान में सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के निशानदेही पर ग्राम पर्रापाट पहुंची पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम बसंत यादव पिता बरातु यादव उम्र 42 साल साकिन पर्रापाट थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया.
आरोपी के कब्जे से दो नग गोवा अंग्रेजी शराब 180 एमएल का खाली शीशी जिसमें शराब का कुछ अंश है, दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास जिसमें शराब की गंध आ रही है को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।