बसना : हाडापथरा में 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार  - CG Sandesh

बसना : हाडापथरा में 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

बसना 10 जुलाई 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम हाडापथरा में पंकज दास मानिकपुरी नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान ग्राम हाडापथरा पहुंचकर संदेही पंकज दास मानिकपुरी को तलब किये जो उपस्थित आया जिसे नाम तथा पता पूछने पर अपना नाम पंकज दास मानिकपुरी पिता परदेशी दास मानिकपुरी उम्र 36 साल साकिन हाडापथरा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 होना बताया ।

संदेही से पुछताछ किये जो अपने घर मे रखे दो दो लीटर वाली हरे रंग की कोल्ड्रींक बाटल 13 नग प्रत्येक मे 02, 02 लीटर तथा दो दो लीटर वाली सफेद रंग की कोल्ड्रींक बाटल 12 नग प्रत्येक मे 02, 02 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब भरी हुई कुल शराब 50 लीटर कीमती 10000/- रूपये मिला जिसे गवाहो के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया । आरोपी पंकज दास मानिकपुरी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें