महासमुंद जिले में अब तक 265 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2022 से अब तक 265 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा पिथौरा विकासखंड में 333 मिलीमीटर हुई। बसना में 326 मिलीमीटर, सरायपाली में 185 मिलीमीटर, महासमुंद विकासखंड 305 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 174 मिलीमीटर बागबाहरा ब्लॉक में दर्ज की गई।
आज 11 जुलाई को 9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज पिथौरा तहसील में 14 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 2 मिलीमीटर, बसना तहसील में 14 मिलीमीटर, सरायपाली तहसील में 3 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें