महासमुंद : गर्भवती होने पर शादी का झांसा देकर  कराया गर्भपात... - CG Sandesh

महासमुंद : गर्भवती होने पर शादी का झांसा देकर कराया गर्भपात, मामला दर्ज.

महासमुंद जिले में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के बाद लड़की के गर्भवती होने पर उसे शादी का झांसा देकर गर्भपात कराने एवं उसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. 

प्रार्थीया ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी से 15 मई के बीच उसके साथ आरोपी अजय दास पिता दुलेश्वर उम्र 38 साल निवासी वार्ड नं 3 ईमलीभाठा महासमुंद ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जिससे वह गर्भवती हो गई. इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का आश्वाशन देकर गर्भपात कराया और लगातार संबंध बनाता रहा. जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने पुलिस में की है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376, (2) ढ , 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें