बसना : तीन आरोपियों से 118 लीटर अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : तीन आरोपियों से 118 लीटर अवैध शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 11 जुलाई को अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए कुल तीन मामलों ने 118 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेलडीह पठार जो अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में कुख्यात है वहां भारी मात्रा में अवैध रूप से बिक्री वास्ते महुआ शराब रखा है.

सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए आरोपीया अनिता ओगरे पति हरि ओगरे उम्र 30 साल निवासी बेल्डीह पठार के कब्जे से उसके घर बाड़ी में छुपाकर रखे 50 लीटर महुआ शराब कीमती 10,000 रु को जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया.

दूसरे प्रकरण में आरोपी विद्याचरण ओगरे पिता तीजर्म ओगरे उम्र 50 साल निवासी बेल्डीह पठार के कब्जे से एक नीला ड्रम में 50 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 10,000 रु को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

तीसरे प्रकरण में ग्राम चनोरडीह से आरोपी विश्वामित्र बुडेक पिता शिवप्रसाद बुड़ेक उम्र 52 साल निवासी चनोरडीह के कब्जे से 50 पौवा गोवा एवं 50 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 18 लीटर शराब कीमती 10,000 रुपये को जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में प्र0 आर0 कमलेश ध्रुव, प्र0आर0 मानसिंग साहू, चंचल बांसवार एवं स्टाफ द्वारा की गई.


अन्य सम्बंधित खबरें