सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में  मनाया गया विश्व जनस... - CG Sandesh

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे के मार्गदर्शन में स्वर्गीय मोहन लाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया जिसमें बीएमओ डॉ बी बी कोसरिया , डॉक्टर योगेश बरिहा, डॉक्टर अमित भोई, डॉक्टर गूंजा अग्रवाल , डॉक्टर सुमन सतपथी, बीपीएम शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे , परिवार कल्याण कार्यक्रम काउंसलर सुमित्रा ठाकुर   एवं समस्त सीएचसी स्टाफ उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में बीएमओ द्वारा सभी कर्मचारियों को जनसंख्या नियंत्रण में सक्रिय भूमिका अदा करने का शपथ दिला कर बताया गया कि प्रतिवर्ष 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस मनाया जाता है जिसके तहत अधिक से अधिक लक्ष्य दंपत्ति को परिवार कल्याण के स्थायी एवम् अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग हेतु प्रेरित करना है समुदाय में जल्दी गर्भ धारण नहीं चाहने वाले दंपतियों के लिए वर्तमान में महिला व पुरूष नसबंदी, कॉपर टी, माला एन , इंजेक्शन अंतरा व छाया गोली उपलब्ध है इनमें से इंजेक्शन अंतरा 3 माह के अंतराल में लगाया जाता है एवं नान हार्मोनल गोली छाया का उपयोग 3 माह तक सप्ताह में दो गोली एवं 3 माह के बाद सप्ताह में एक गोली खाना होता है इस गोली से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है ग्रामीण एवं शहरी सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में , स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मितानिनोंके पास यह गोली निशुल्क उपलब्ध है उपरोक्त इंजेक्शन व गोली हितग्राही स्वेच्छा से जब तक गर्भ धारण नहीं चाहता है तब तक उपयोग कर सकता है साथ ही स्थायी साधन के रूप में बिना चीर फाड़ के पुरूष नसबंदी की सुविधा स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली में उपलब्ध है।

विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 का थीम है कि "8 बिलियन की दुनिया सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना है "हमारे स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए साधनों को प्रत्यक्ष भेंट व सास बहू सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित करें आम जनता में जागरूकता पैदा करना है। परिवार कल्याण कार्यक्रम नोडल अधिकारी टी आर धृतलहरे ने बताया कि वर्तमान में भारत की आबादी 140 करोड़ एवम् विश्व की आबादी 8 अरब है इस जन संख्या विस्फोट से देश विदेश में बेरोजगारी, मंहगाई , प्रति व्यक्ति आय में कमी, कृषि भूमि की कमी , इत्यादि समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने मे सहयोग करना हम लोगों का नैतिक दायित्व हैं स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे गर्भनिरोधक साधनों का अधिक से अधिक उपयोग कर जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाएं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें