महासमुंद : बारिश से प्रभावित होने पर लोगों को तत्परता से पहुचाएं राहत, आपदा अमला रहे सतर्क - कलेक्टर क्षीरसागर
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक
मौसमी बीमारियों से ग्रामीणों को करें जागरूक
महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज यहाँ कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर ने गोठानों में वर्मी और गोबर ख़रीद की जानकारी ली तथा उक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने एकलव्य स्कूल में भी पोषण बाड़ी लगाने पर ज़ोर दिया। उधानकी और वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण भी करें। पात्र हितग्राहियों को वेक्सिनेशन और बूस्टर डोज़ लगाने पर बल दिया।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अत्यधिक बारिश होने की वजह से कई जिलों में जन-जीवन प्रभावित हुआ है । कुछ राज्यों के ज़िलों में बाढ़ की स्थित है। अभी यहाँ बारिश कम है। किंतु मौसम विभाग की जानकारी में कभी भी भारी बारिश हो सकती है। इसलिए आपदा अमला पूरी तौर पर मुस्तैद रहे। उन्होंने अतिवृष्टि एवं बाढ़ की वजह से लोगों की जान की सुरक्षा के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से पेजयल स्रोत दूषित हो जाते हैं, ऐसी स्थिति में उन इलाकों के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने बाढ़ के हालात को ध्यान में रखते हुए ऐसे संभावित इलाकों के लिए पेयजल स्रोतों के क्लोरीनाईजेशन एवं चिकित्सा की व्यवस्था भी समय रहते सुनिश्चित कर ली जाए।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूल, आश्रम-छात्रावास परिसर एवं खाली जमीन पर अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाये और उनकी नियमित देखरेख भी करें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.आलोक, डीएफओ पंकज राजपूत, एसडीएम भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने किसानों को खाद-बीज वितरण के बारे में पूछा तथा किसानों को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक खाद-बीज का उठाव करने प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने बताया कि खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में है और किसानों को मांग अनुसार वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने स्कूली बच्चों को निःशुल्क गणवेश और पाठयपुस्तक वितरण के बारे में पूछा तथा शेष वितरण कार्य को शीघ्र करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों लोक निर्माण, लोक स्वास्थ यांत्रिकी, क्रेडा, शिक्षा, कृषि, जिला पंचायत, आदिम जाति, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की बारी-बारी से जानकारी ली ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें