महासमुंद : स्वापक औषधि मन: प्रभावी पदार्थ के अनाधिकृत व्यवसा... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वापक औषधि मन: प्रभावी पदार्थ के अनाधिकृत व्यवसायियों पर प्रभावी नियंत्रण करे - कलेक्टर

महासमुंद : स्वापक औषधि मन: प्रभावी पदार्थों के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक और प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज यहाँ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कलेक्टर ने कहा ऐसे स्वापक औषधि मन: प्रभावी पदार्थ के अनाधिकृत व्यवसायियों  कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह ज़िला ओड़िसा राज्य की सीमा से लगे होने के कारण अनाधिकृत व्यवसायियों द्वारा ऐसे औषधियों के क्रय-विक्रय की संभावना बनी रहती है। पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। आप भी इस पर नज़र रखे तो अंकुश लगेगा। उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विभागीय गतिविधि एवं कामकाज का ब्योरा दिया।

कलेक्टर ने कहा जिले में स्वापक औषधि मन: प्रभावी पदार्थ के रोकथाम के लिए दवा व्यवसायियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दें तथा निगरानी की जाए। स्वापक औषधि मन: प्रभावी पदार्थ जो किसी रोग उपचार हेतु दवाईयों की श्रेणी में आते हैं। क्रय-विक्रय पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाए एवं उल्लंघन करते पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.आलोक, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें