सरायपाली : नाबालिग युवती से किया बलात्कार, युवती हुई गर्भवती... - CG Sandesh

सरायपाली : नाबालिग युवती से किया बलात्कार, युवती हुई गर्भवती, अब फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में...

पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोज राम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंबुलकर साहू एवम एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवम नाबालिक बालिकाओं पर हो रहे अपराध के आपराधिक आरोपियों को पकड़ने हेतु मुहिम चलाने हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना सरायपाली में दिनाक 22/11/21 को प्रार्थी ज्ञान सिंह चौहान पिता हरिराम चौहान उम्र 63 वर्ष जाति गाड़ा साकिन बीरसिंगपाली थाना सरायपाली थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक पुत्री को ग्राम लिमऊगुडा के मंगलदास द्वारा जबरदस्ती लगातार बलात्कार कर गर्भवती कर दीया है की रिपोर्ट पर अपराधी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 448/21 धारा 376 आईपीसी 4,6 पॉस्को एक्ट कायम कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थीं.

इसी दौरान के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को दिनांक 12/07/2022 के जरिये ग्राम कोटवार से सुचना मिला की ग्राम लिमऊगुडा में आरोपी अपने घर आया हुआ है की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए हमराह स्टाफ रवाना होकर ग्राम लिमऊगुडा आरोपी के घर दबिश दिये जहा एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मंगलदास चौहान पिता विष्णु दास चौहान उम्र 23 साल साकिन ग्राम लिमऊगुडा का होना बताया व कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना कुबूल किया जिसे गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा जाना है संपूर्ण कार्यवाही में एसआई विनोद नेताम प्रधान आरक्षक ललित पटेल आरक्षक मानवेन्द्र ढीढ़ी योगेन्द्र बंजारे कमल जांगड़े व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें