तुमगांव : तेल से मालिश करने की बात पर पति ने की मारपीट, दी ज... - CG Sandesh

तुमगांव : तेल से मालिश करने की बात पर पति ने की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम भोरिंग में तेल से मालिश करने की बात पर पति ने अपनी पत्नी को गाली गलौच कर मारपीट की, और जान से मारने की धमकी दी. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्रार्थिया पुन्नी धीवर ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को करीबन 02 बजे उसका पति चम्मन लाल धीवर उसे तेल से मालिश करने की बात पर से मां बहन की गंदी गंदी गालौच करते हुए, खाना बनाने वाला कल्छुल से दाहिना गाल में मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया.

जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें