सरायपाली विकासखण्ड के पीएचसी बलोदा में कुष्ठ विकृति सुधार शिविर का आयोजन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस आर बंजारे व जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर वी पी सिंह के निर्देशन एवम् खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी बी कोसरिया व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के मार्गदर्शन में विकासखण्ड सरायपाली के पीएचसी बलोदा में कुष्ठ विकृति सुधार शिविर का आयोजन दिनांक 13 जुलाई को किया गया ।सभी हितग्राहियों को आर एच ओ व मितानिन के माध्यम से शिविर में बुलाया गया जहां पर 11 मरीजों का जांच किया गया जिसमें से 04 मरीज विकृति के मिले जिन्हे जल तेल उपचार विधी के साथ सेल्फ केयर किट प्रदान किया गया एवम घर में भी लगातार इस विधी को करने के लिए मरीज को समझाया गया साथ ही 2 केस को पोषण आहार पैकेट का वितरण किया गया ।
कुष्ठ विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि लगातार जल तेल विधी करने से विकृति में सुधार के साथ अंगों को सामान्य अवस्था में लाने में आसानी होती है और आपरेशन के द्वारा मुड़े हुए उंगलियों को सामान्य किया जाता है जिसका जानकारी भी कुष्ठ मरीजों को दिया गया कुष्ठ मरीजों का रजिस्टर संधारण , दवा स्टॉक , डिफॉरमेटी व रिएक्शन केस की जानकारी रखने के लिए सेक्टर प्रभारी और सेक्टर सुपरवाइजर को विशेष दिशा निर्देश दिया गया ।उक्त शिविर में जिले से डॉक्टर मधुराज देवांगन , डीएफ आई टी डॉक्टर प्रदीप कूंडु , जिला कुष्ठ समन्वयक ए के शुक्ला , एनएमए महेश श्रीवास सेक्टर प्रभारी कमलेश पटेल , सेक्टर सुपरवाइजर डी.एम.भोई , ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशपाल पटेल , पुजा नाग , जानकी बरीहा , धरम सिंग इत्यादि उपस्थित रहे ।