महासमुंद : मदिरा दुकान की चोरी हुई बिक्री की राशि कैश कलेक्शन कम्पनी से की गयी वसूल
महासंमुद जिला में मदिरा दुकानों की बिक्री रकम रूपए 47,63,880 को संग्रहित राशि बैंक में जमा नहीं करने एवं चोरी की बात बताने वाली टॉप सिक्युरिटी एण्ड फैसिलिटीज मैनेजमेंट कम्पनी से वसूल की गयी । जिला आबकारी अधिकारी विजय सेन शर्मा ने बताया कि जिला महासंमुद में टॉप सिक्युरिटी एण्ड फेसिलिटीज मैनेजमेंट कंपनी द्वारा जिला महासंमुद में मदिरा दुकानों की बिक्री रकम को संग्रहित कर बैंक में जमा करने का कार्य किया जाता है। संबंधित फर्म द्वारा माह जून की तारीख 12 एवं 13 जून 2022 की बिक्री की राशि नगदी रूपए 47,63,880 का कलेक्शन बैंक में जमा नहीं किया गया। फर्म ने 14 जून को उक्त राशि सरायपाली स्थित कलेक्शन सेंटर चेस्ट रूम से चोरी की बात बतायी गयी और कलेक्शन एजेंसी द्वारा पुलिस में एफआईआर की जानकारी दी। संबंधित कम्पनी से उक्त राशि उनके देयक से वसूल कर ली गयी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें