लकड़बग्घों के झुंड ने गांव पर किया हमला, 13 बकरियों को नोंच ... - CG Sandesh

लकड़बग्घों के झुंड ने गांव पर किया हमला, 13 बकरियों को नोंच खाया ...सभी की हुई मौत

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लकड़बग्घों के झुंड ने हमला करके 13 बकरियों को मार डाला जबकि आठ बकरियां घायल हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत रौंदा गांव में लकड़बग्घों के हमले में 13 बकरियों की मौत हो गई है तथा आठ बकरियां घायल हो गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सावत निषाद को नियम के तहत मुआवजा दिया जाएगा और गांव में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए मुनादी कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि रौंदा गांव में लकड़बग्घों के झुंड ने गांव के निवासी सावत निषाद की बाड़ी में हमला किया। उन्होंने बताया कि वहां 21 बकरियां बंधी हुई थी और लकड़बग्घों ने 13 बकरियों को मार डाला। उन्होंने बताया कि बाद में ग्रामीणों ने लकड़बग्घों को वहां से भगाया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस दल मौके पर पहुंच गया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें