बसना : शासकीय अस्पताल में ईलाज कराओ कहने पर मेडीकल स्टोर्स क... - CG Sandesh

बसना : शासकीय अस्पताल में ईलाज कराओ कहने पर मेडीकल स्टोर्स के संचालक की जमकर पिटाई

बसना थाना अंतर्गत मिश्रा मेडीकल स्टोर्स अरेकेल रोड में शासकीय अस्पताल में ईलाज कराओ कहने पर मेडीकल स्टोर्स के संचालक की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि अरेकेल रोड बंसुला डीपा में मिश्रा मेडीकल स्टोर चलाता है कि 13 जुलाई 2022 के लगभग शाम 05.00 बजे वह अपने मेडीकल स्टोर में था.

उसी समय राजू यादव एवं उसके दो अन्य साथी एक्सीडेंट से चोंट ग्रस्त हालत मे उसके पास आये और मेडीकल से दवाई देने एवं ईलाज करने के लिए बोले तब उसने उन्हें बोला कि एक्सीडेंट का मामला है आप शासकिय अस्पताल जाकर ईलाज कराओ जिस पर राजू यादव एवं उसके साथ अन्य साथी गुस्सा होकर उसे अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्के से उससे मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये ।

जब उसने राजू यादव का समझाने का प्रयास किया तो उसने अपने कमर अंदर छिपाये लोहे के चाकुनुमा हथियार निकाल कर मारने की लिए उतारू हो गया उसने जैसे तैसे अपनी जान बचाकर मेडीकल स्टोर से बाहर आया । फिर उन लोगो द्वारा उसके मेडीकल स्टोर के सामान को तोडफोड कर टेबल एवं बी0पी0 नापने की मशीन को तोड दिये । मारपीट से उसे दोनो हांथ, सिर, गर्दन में तथा कमर में चोंट लगा है । घटना को जन्मजय साव, ब्रजेश साहू देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें