बसना : संदीप इलेक्ट्रानिक्स के पास रास्ता रोककर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
बसना थाना अंतर्गत संदीप इलेक्ट्रानिक दुकान के सामने संदीप इलेक्ट्रानिक्स के पास रास्ता रोककर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जगमोहन सिदार ने पुलिस को बताया कि नौगडी थाना बसना का निवासी है । मिस्त्री एवं खेती किसानी का काम करता है कि 13 जुलाई 2022 को सामान लेने बसना आया हुआ था । उसके साथ मोटर सायकल मे लव कुमार पटेल नौगडी निवासी बैठा था । राजू यादव निवासी वार्ड नंबर 15 बसना एवं उसके साथ अन्य व्यक्ति जो शराब के नशे मे थे.
उसे संदीप इलेक्ट्रानिक्स मेन रोड बसना में रास्ता रोककर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहे थे जिसे उसने मना किया तो गाली गलौच करते हुए राजू यादव एवं उसके साथ अन्य व्यक्तियो ने भी हाथ मुक्के से मारपीट किये है एवं जान से मारने की धमकी दिये है । बीच बचाव करने दिनेश पटेल आया उसे भी मारपीट किये । मारपीट से उसके गाल, कान, सिर एवं दिनेश पटेल को गाल, हाथ में चोंट लगा है । घटना को दिनेश पटेल एवं लव कुमार पटेल देखे सूने एवं बीच बचाव किये है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।