बसना : पिताजी से लडाई झगडा कर रहे हो कहकर डंडे से सिर पर हमल... - CG Sandesh

बसना : पिताजी से लडाई झगडा कर रहे हो कहकर डंडे से सिर पर हमला

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पिलवापाली में पिताजी से लडाई झगडा कर रहे हो कहकर डंडे से सिर पर हमला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

परखित खुंटे ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई 2022 को शाम को वह अपने खेत काम करने गया था कि करीबन शाम करीब 04.30 बजे उसे उसके पिताजी ने फोन कर बुलाया तब वह वापस घर आया.

तब वह और उसके पिताजी घरेलु बात पर वाद विवाद हो रहे थे उसी समय उसके बडे भाई डालिम खुंटे वहां आया व घरेलु बातो को लेकर पिताजी से लडाई झगडा कर रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर उसे हांथ मुक्का व डंडा से उसके सिर में मार दिया जिससे उसे चोंट लगा है खून निकला है । तथा जान से मार देने की धमकी दिया है । घटना को उसके पिताजी व उसकी पत्नी नीलबाई खुंटे देखे सुने हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें