बसना : भंवरपुर के ग्राम संबहाली से हो रही अवैध शराब की तस्करी
बसना थाना के भंवरपुर चौकी अंतर्गत आने वाले ग्रामों में अवैध महुआ शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा. आपको बता दें कि माह भर पूर्व ग्राम चनाट की महिलाओं ने लगभग 1 हजार लीटर महुआ शराब को नष्ट किया था, लेकिन जंगल के क्षेत्रों में महुआ शराब का कारोबार अब भी जारी है.
भंवरपुर से लगभग 5 किलोमीटर की दुरी पर स्थित ग्राम संबहाली अवैध महुआ शराब के परिवहन का अड्डा बन चूका है, इस गाँव में गुंडा प्रवित्ति के लोग सैकड़ों लीटर शराब आसपास के गाँव से लाकर एक ठिकाने के माध्यम से बेच रहे हैं. जिससे राजस्व की हानि हो रही है, और बिना मानक के बनाई जाने वाली महुआ शराब पीकर लोग अपना स्वास्थ ख़राब कर रहे हैं.
पुलिस और उसका खुफिया तंत्र इन माफियाओं और तस्करों पर लगाम कसने को लेकर नाकाम है, जिससे इनका अवैध व्यापार भली भांति फल फूल रहा है. शायद अब यहाँ भी पुलिस नहीं उन महिला समूह की आवश्यकता है जिन्होंने ग्राम चानाट में अवैध शराब के खिलाफ मुहीम छेड़ते हुए अवैध शराब को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया था.