पटेवा : कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने परेशान होकर लगाई फांसी - CG Sandesh

पटेवा : कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने परेशान होकर लगाई फांसी

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवारी में एक व्यक्ति ने 13 जुलाई को फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पिछले 4 साल से कैंसर बीमारी से पीड़ित था, जिससे वह परेशान होकर घर के परछी में फांसी के फंदे पर झूल गया.

मिली जानकारी के मुताबिक़, मृतक भगवान टंडन पिता सगुन उम्र 60 साल ग्राम फुलवारी का निवासी था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें