लड़के से पहली मुलाकात के लिए विदेश गई लड़की, होटल के कमरे मे... - CG Sandesh

लड़के से पहली मुलाकात के लिए विदेश गई लड़की, होटल के कमरे में नींद खुली तो...

एक लड़की ने डेटिंग के अनुभव की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की. उनका वीडियो वायरल हो गया है. समंथा नाम की टिकटॉक यूजर ने बताया कि वह डेट पर एक लड़के से मिलने के लिए फ्लाइट के टिकट खरीदकर दूसरे देश गई थी.

समंथा ने बताया कि लड़के से उनकी शुरुआती मुलाकात फेसटाइम पर हुई थी. विदेश पहुंचने पर लड़की बॉयफ्रेंड के घर पर रुकी. अगले दिन दोनों होटल गए और वहीं रुके. लड़की जब अगले दिन होटल में सोकर उठीं तो उसने देखा लड़का गायब है.

समंथा के वायरल वीडियो को 18 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. लड़की ने वो मैसेज भी वीडियो में दिखाए, जो उन्‍होंने बॉयफ्रेंड को किए थे लेकिन उसने कोई जबाव नहीं दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में लड़के ने लड़की को बताया कि 'फैमिली इमरजेंसी' थी, इस कारण उसे जाना पड़ा. वीडियो पर कई यूजर्स के रिएक्‍शन आए. एक यूजर ने पूछा कि आखिर पुरुष ऐसा क्‍यों करते हैं? वहीं एक और शख्‍स ने कमेंट किया और पूछा, 'एक लड़के से मिलने के लिए आखिर फ्लाइट का टिकट खरीदकर जाने की क्या जरूरत थी?

एक यूजर ने समंथा की मदद करने की बात करते हुए लिखा- क्‍या तुम सुरक्षित हो, क्‍या तुम्‍हें किसी मदद की जरूरत है? वहीं, समंथा ने कहा कि इस घटना से एक बड़ा पाठ सीखा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें