जु - जित्सु खेल के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा महासमुंद जिले के प्रभारी उपेंद्र प्रधान को बनाया गया
जु - जित्सू एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के चेयरमैन आरिफ शेख (आईएएस ) और प्रदेश संघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार उपेंद्र प्रधान को महासमुंद जिले के प्रभारी नियुक्त किया गया जु - जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनय कुमार जोशी के दिए हुए लक्ष्य जापान में होने वाले एशियन गेम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ से खिलाड़ियों को तैयार करना एवं सुविधा प्रदान करना है। प्रदेश संघ के सचिव अजय सिंह राणा ने जानकारी दी है कि महासमुंद के खिलाड़ी शारीरिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं जू - जित्सू एक मार्शल आर्ट खेल है जिससे यहां के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा , वर्तमान में प्रदेश सरकार के द्वारा खेलबो जितबो गढबो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर जु - जित्सू खेल को प्रोत्साहन करने के लिए पूरे प्रदेश में जिला संघ का गठन कर विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उपेंद्र प्रधान ने बताया कि महासमुंद जिले में संघ का गठन किया जाना है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महासमुंद जिला में मार्शल आर्ट खेल से जुड़े खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को विशेष रूप से खेल से जोड़ना व खेल के प्रचार-प्रसार के साथ खिलाड़ी तैयार करना मुख्य लक्ष्य रहेगा। और ज्यादा से ज्यादा महासमुंद के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ जु - जित्सु खेल का प्रतिनिधित्व करें। जिसमें महासमुंद जिले के सभी प्रखंडों से वीरेंद्र डडसेना, राजेशकुमार चक्रधारी, खिलेश बरिहा, हेमराज साहू, जगन्नाथ साहू, केदारनाथ दीवान, मीरा पंडा, पूनम सिदार, मनीषा चौहान इत्यादि ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें