बसना : बाबा निरंजनदास को समिति के सदस्यों ने अस्पताल में करा... - CG Sandesh

बसना : बाबा निरंजनदास को समिति के सदस्यों ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत में हो रहा सुधार.

बसना अलेख महिमा आश्रम के बाबा श्री निरंजनदास का कल स्वास्थ्य बिगड़ने से अलेख निरंजन आश्रम समिति के सदस्यों ने उन्हें रायपुर ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया है.

अलेख निरंजन आश्रम समिति के अध्यक्ष रमेश दास, उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, सचिव प्रताप नायक सलाहकार, खेमू अग्रवाल, जितेंद्र सिंह होरा,  श्री निवाश जेना ने बताया कि बाबा श्री निरंजनदास का ईलाज करीब डेढ़ माह से रायपुर में चल रहा था. जहाँ स्वास्थ्य में सुधार होने से 15 जुलाई को बाबा वापस आश्रम लौट आये थे.

इसके बाद कल शनिवार को दोपहर भोजन करने के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई. और बाबाजी ने बातचीत करना बंद कर दिया. इसके बाद देर रात समिति के सदस्यों ने बाबाजी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके ईलाज हेतु रायपुर ले गए. जहाँ बाबाजी के हालत में सुधार आ रहा है. ऐसी जानकारी समिति के सदस्यों ने दी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें