महासमुंद : कलेक्टर ने भारी बारिश संभावित अतिवृष्टि, तथा बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की वजह से लोगों की जान की सुरक्षा के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं तत्काल राहत पहुँचने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने कल रात को भारी बारिश संभावित अतिवृष्टि, तथा बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की वजह से लोगों की जान की सुरक्षा के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं तत्काल राहत पहुँचने के निर्देश दिए।
कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने ज़िले के सभी SDM को कल रात को भारी बारिश संभावित अतिवृष्टि, नदी-नालों के उफान तथा बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की वजह से लोगों की जान की सुरक्षा के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं तत्काल राहत पहुँचने के निर्देश दिए। कोई जन -माल हानि हानि होने पर तत्काल आकलन कर राहत पहुँचाकर जानकारी देने के दिए निर्देश। कहा आपदा अमला सतर्क रहे।
कलेक्टर ने लोगों को बाढ़ के हालातों में बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपाय भी बताएं जाये। आम नागरिक और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले सरकारी अमले के पास नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) और नोडल अधिकारी का नम्बर अवश्य हो यह ध्यान रखा जाये। ताकि वे अतिवृष्टि एवं बाढ़ से संबंधित जानकारी नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) में दे सकें।
अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति होने पर दिव्यांग, बुर्जुग, बीमार, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सबसे पहले सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनकी देखभाल की जाये। नगरीय इलाकों में भी बाढ़ प्रबंधन के लिए विशिष्ट उपाय किए जाये। उन्होंने संचार और विद्युत व्यवस्था की पूर्व तैयारी करने के भी निर्देश दिए। शुद्ध पेयजल, और स्वास्थ्य व्यवस्था बनाये रखने की के भी निर्देश दिए