बाढ़ प्रभावित इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान महिला ने दि... - CG Sandesh

बाढ़ प्रभावित इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान महिला ने दिया नवजात को जन्म

बीजापुर. प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. बीजापुर जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. कई गांवों में पानी भर गया है. लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए एसडीआरएफ की टीमें लगातार काम कर रही हैं. इस बीच बीजापुर ब्लॉक के गंगालुर तहसील के जारमोंगिया गांव में बाढ़ में एक गर्भवती महिला भी फंस गई.  रेस्क्यू के दौरान महिला ने एक नवजात को जन्म दिया.

ग्रामीणों के रेस्क्यू के दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने नगर सैनिकों के साथ मिलकर गर्भवती महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. महिला और नवजात को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं. बता दें कि SDRF के जवानों ने अब तक जिले में 400 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है.

वहीं, सुकमा जिले में भी बाढ़ से लोग प्रभावित हैं. ग्रामीणों की जिद पर प्रशासन ने जानवरों का भी रेस्क्यू किया.मिली जानकारी के अनुसार, भारी बारिश से पुल्ली पारा के पहाड़ में 25 लोग फंस गए. घरों पानी घुसने के चलते करीब 25 लोग अपने पशुओं को लेकर पहाड़ पर चढ़ गए थे. प्रशासन की टीम उनको राहत शिविर में ले जाने के लिए गई तो वे पशुओं को भी साथ ले चलने की जिद करने लगे. जब ग्रामीण समझाने के बाद भी नहीं माने तो पशुओं को भी ग्रामीणों के साथ सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें