बड़ी खबर: शिवनाथ नदी में कार बही, 5 लोग थे सवार ,खोजबीन जारी - CG Sandesh

बड़ी खबर: शिवनाथ नदी में कार बही, 5 लोग थे सवार ,खोजबीन जारी

 शिवनाथ नदी में कार डूब गई। उसमे 5 लोग सवार थे। घटना बीती देर रात की है। एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए लोगो की तलाश कर रही हैं।मिली जानकारी के अनुसार कल रात 1 बजे के लगभग एक कार अंजोरा की तरफ से दुर्ग आ रही थी। शिवनाथ नदी में ब्रिज के पास पहुँच कर कार चालक ने कार को ब्रिज में न चढ़ा ब्रिज के बाजू में ले गया। 

आस पास रहने वाले ईटभट्ठा के मजदूरों ने बताया कि नदी में किसी को जाने से रोकने के लिए वहां बेरिकेड्स लगे हैं। जिसे कार सवार दो तीन लोगों ने उत्तर कर हटाया।फिर वापस कार में बैठ गए। उसके बाद नदी में कार को उतार दिया। कार नदी के बहाव में बह गई।

सुबह सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के जवान बोट लेकर पहुँचे और नदी में कार चालको की तलाश शुरू की। गोताखोरों के द्वारा तलाश जारी हैं पर अभी तक कोई पता नही चल पाया। कार में सवार लोग कौन थे इसकी भी जानकारी नही मिल पाई हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें