महासमुंद : जिले में अब तक 465 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2022 से अब तक 465.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 713.3 मिलीमीटर, पिथौरा में 468.8 मिलीमीटर, बसना में 446.8 मिलीमीटर, सरायपाली विकासखंड में 370.2 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 328.3 मिलीमीटर बागबाहरा ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 18 जुलाई को 27.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज बागबाहरा तहसील में 55.8 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 44.0 मिलीमीटर, पिथौरा तहसील में 24.0 मिलीमीटर, बसना तहसील में 9.0 एवं सरायपाली तहसील में 5.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें