तुमगांव : गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में सत्याग्रह
सत्याग्रह के 144 वें दिन पानी बरसात के बाद भी लगभग 105 किसान,जवान एवं महिलाओं ने लिया भाग
तुमगांव : हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि,वन भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज सत्याग्रह के 144 वें दिन पानी बरसात के बाद भी लगभग 105 किसान,जवान एवं महिलाओं ने भाग लिया। आज अखण्ड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलन कारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,प्रदेश किसान नेता छन्नू साहू, वेगेंद्र सोनवेर, गोवर्धन वर्मा, चैनुराम साहू, नंदकिशोर यादव,नंदलाल सिन्हा,लखन जलक्षत्री, बिषरू सिन्हा,डेविड चंद्राकर,रमेश विश्वकर्मा ने किया।आज अखण्ड सत्याग्रह को सभा को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे,छन्नू राम साहू,वेगेंद्र सोनवेर,गोवर्धन वर्मा,अलखराम साहू, चैनुराम साहू,नंदलाल सिन्हा,हेमसागर पटेल, लीलाधर पटेल, राधबाई सिन्हा,ललिता सिन्हा, निरु बाई सिन्हा आदि ने संबोधित किया। अखण्ड सत्याग्रह सभा में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि आज महिला किसान तारामती पटेल मालीडीह गांव वाली की जमीन को करणी कृपा उद्योग से सत्याग्रहियों ने उनके परिवार के सदस्य को कब्जा दिलवाया।
इसी तरह से शासकीय भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा करने वाले उद्योगपति से कब्जा छुड़वाने के लिए 26 जुलाई को तहसील कार्यालय पटेवा में विधिवत चर्चा कर कार्यवाही करने का भी निर्णय लिया गया। दुबे ने यह भी कहा कि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के बाउंड्री के भीतर जिन-जिन किसानों की जमीन गैर कानूनी ढंग से भ्र्ष्ट उद्योगपति द्वारा कब्जा किया हुआ है उसको भी पारी-पारी से किसानों को अधिकार दिलाया जाएगा ।साथ ही इस दो फसली हरियाली क्षेत्र में किसी भी तरीके से उद्योग नही लगने देंगे।इसी संकल्प के साथ अखण्ड सत्याग्रह जारी है और आगे भी जारी रहेगा।प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर ने कहा कि खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह में चल रहा ये किसान आंदोलन इस प्रस्तावित उद्योग को यहां से हटा कर ही सत्याग्रही दम लेंगे।यहां का निर्णय ही पूरे प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए नई नीति गढ़ेगी और इतिहास रचेगा।सत्याग्रह सभा को किसान नेता गोवर्धन वर्मा, अलखराम साहू,चैनुराम साहू,रघुनन्दन साहू, हेमसागर पटेल,डेविड चंद्राकर,नंदलाल सिन्हा, लीलाधर पटेल,बिषरू सिन्हा, राधबाई सिन्हा,ललिता सिन्हा, नीरू बाई सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया।