बसना : पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम पुरूषोत्तमपुर मे पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
टिकेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई 22 के रात्रि करीबन 11.00 बजे उसके गांव का कार्तिकराम एवं सनत रावत के द्वारा पुराने विवाद की रंजिश को लेकर घर के खुला आंगन में आकर उसके पत्नी जमुना साहू को मां बहन की गाली गुप्तार कर उसके बाल को पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किये जिसे वह मना कर छुडाने के लिए गया तो उसे भी हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं । मारपीट करने से उसके बाये कान दर्द होकर सुनाई नहीं दे रहा है एवं पीठ सीना व दायें जांघ में दर्द हो रहा है उसके पत्नी जमुना को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिये है.
सतनराम यादव ने पुलिस को बताया कि उसका घर गांव के आखिरी मे है रोज की तरह गांव का राउत मवेशी चराकर वापस लाते है उसी समय उसका मवेशी टिकेश्वर साहू के खेत के मेड मे चला गया उसी बात पर 17 जुलाई 2022 के रात्रि 09.00 बजे के आस पास उसे एवं उसके घर वालों को मा बहन की गंदी-गंदी गालिया दे रहा था जिसे वह अपने बडे भाई कार्तिक यादव के साथ स्कूल के पास जाकर गाली देने से मना किया तो तमकर जोर जोर से गाली बककर उसे और उसके बडे भाई को हाथ,डण्डा से कार्तिक साहू एवं टिकेश्वर साहू द्वारा मारपीट किये और टिकेश्वर साहू हाथ में रखे टंगिया से उसके पैर में मार दिया जिससे उसे चोट लगा है। उसे एवं उसके भाई को दुबारा तुम्हारा मवेशी खेती की तरफ जाऐगा तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी भी दिया है। घटना को गांव के टिकाराम साहू एवं उदेराम सिदार देखे एवं सूने है।
उपरोक्त दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।