news-details

हनीमून मनाने गया कपल, फिर पति ने संबंध बनाने के बाद ले ली पत्नी की जान

एक शख्स ने अपने हनीमून पर ऐसा कुछ कर दिया, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। इस शख्स पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। जिसे भी इस मामले की भनक लगी, वह स्तब्ध रह गया।

आपको बता दें कि रोमांस के बाद शख्स ने पत्नी की जान ले ली। हालांकि इसके पीछे ऐसी क्या वजह रहीं, इसे हम आगे खबर में बता रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि 38 साल का ब्रैडली रॉबर्ट डॉसन 36 साल की पत्नी क्रिस्टे चेन डॉसन संग फिजी के एक आइलैंड पर हनीमून मनाने गया था। लेकिन यहां एक होटल के कमरे से क्रिस्टे चेन की लाश मिली। जिसके बाद वहां के कर्मी स्तब्ध रह गए।

आपको बता दें कि यह कपल अमेरिका के मेफिश का रहने वाला था। कपल हनीमून पर फिजी गया था, जिसे बेहद खूबसूरती की वजह से जन्नत जैसी जगह कहा जाता है।

दुल्हन (क्रिस्टे) की मृत्यु कैसे हुई, लेकिन उनका शव एक होटल के कमरे में मिला। रॉबर्ट ने अपने आपको हत्या के मामले में निर्दोष बताया है।

घटना 9 जुलाई की है। तब प्रतिवादी ने फोरेंसिक जांच से इन्कार कर दिया था। क्रिस्टे चेन पेशे से एक फार्मासिस्ट थीं। उनके पड़ोसियों ने बताया कि वो अपनी हनीमून ट्रिप के लिए बेहद उत्साहित थीं।

लेकिन ये उनकी लास्ट ट्रिप साबित हुई। क्रिस्टे का पति रॉबर्ट एक एनजीओ में काम करता है। फिलहाल उसे सस्पेंड कर दिया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें